मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

 अनिल मिश्र / पटना

उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के विरोध में बिहार प्रदेश के ऐतिहासिक नगरी गया जी के टावर चौक पर नितिन नवीन का पुतला दहन कर भारी विरोध किया गया।इस पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, गया जिला कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार निराला, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया आदि ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सभी नेता, कार्यकर्ता हमेशा विपक्षि नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे हम कांग्रेसजन ऐसी राजनीति संस्कृति को स्वीकार नहीं करेंगे। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक शब्दों से राजनीतिक संबाद का स्तर गिरता है। इस संबंध में इन सभी नेताओं ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से हमेशा मर्यादित भाषा और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप व्यवहार की उम्मीद की जाती है। इस बीच इन नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता से जुड़े मुद्दे को संसद से सड़क तक प्रमुखता से उठाते रहते हैं, ऐसे में उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का हमेशा विरोध किया जायेगा, जब तक नितिन नवीन, राहुल गांधी से माफ़ी नहीं मांग लेते।

अन्य समाचार