मुख्यपृष्ठनए समाचारऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा

ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा

-एमसी²⁺ फाउंडेशन, आईआईटी मुंबई और साइन के बीच त्रिपक्षीय समझौता

सामना संवाददाता / मुंबई

ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसी²⁺ फाउंडेशन, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई और सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (साइन), आईआईटी मुंबई के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमसी²⁺ इग्नाइट के तहत 8 सितंबर को आईआईटी मुंबई में आयोजित मुंबई सिटी कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) और एमसी²⁺ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में ऊर्जा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी, शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधि, स्टार्टअप्स तथा नवाचार क्षेत्र से जुड़े विभिन्न भागीदार शामिल हुए। इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्योग के सामने मौजूद चुनौतियों और नवाचार को गति देने के अवसरों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व ओएनजीसी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने किया। इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी), मुंबई के कुलपति प्रो. अनिरुद्ध बी. पंडित मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर आईआईटी मुंबई के निदेशक प्रो. शिरीष केदारे, ओएनजीसी के निदेशक (अन्वेषण) ओम प्रकाश सिन्हा, ओएनजीसी के नामित विशेष कार्य अधिकारी (उत्पादन) भास्कर चौधरी नेट्टेम, ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक – मुख्य कॉर्पोरेट रणनीति रत्नेश कुमार, एमसी²⁺ के प्रतिनिधि धनंजय राय, साइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाजी वर्गीस, प्रो. निशांत शर्मा तथा आईआईटी मुंबई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ऑयल, गैस एंड एनर्जी के प्रो. योगेंद्र शास्त्री उपस्थित रहे।

अन्य समाचार