अनिल मिश्र / रांची
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में गोला पंचायत के उप-मुखिया सह भाजपा गोला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने स्थानीय चिकित्सक डॉ. दिनेश पोद्दार को उनके चेंबर में जाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. पोद्दार को अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं।उप-मुखिया जितेंद्र साहू ने कहा कि समाज में चिकित्सकों की भूमिका ईश्वर तुल्य होती है। डॉ. दिनेश पोद्दार पिछले लंबे समय से 24 घंटे जनसेवा में तत्पर रहते हैं। उनका सरल व्यवहार और मरीजों के प्रति सेवा भाव सराहनीय है। आधी रात को भी किसी जरूरतमंद को इलाज की आवश्यकता होती है, तो वे कभी पीछे नहीं हटते। उनका यह समर्पण पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।साथ में रहें गोला मंडल महामंत्री विकास मणि पाठक उपाध्यक्ष हरीश बर्मन गोला शक्ति केंद्र के संयोजक उज्जवल चक्रवर्ती बुथ अध्यक्ष दुलाल चंद्र मिश्रा आदि कार्यकर्ता शामिल हुए
