मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमुंबई में दिखी बिहार की सांस्कृतिक झलक 

मुंबई में दिखी बिहार की सांस्कृतिक झलक 

सामना संवाददाता / मुंबई

बिहार सरकार की संस्था बिहार फाउंडेशन द्वारा बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर माटुंगा के षणमुखानंद हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिहार सरकार द्वारा प्रवासी बिहारियों की ब्रांडिंग, बॉईडिंग एवं बिजनस नीति के तहत बिहार फाउंडेशन के विविध चैप्टर् स्थापित किए हैं, जिनका काम अप्रवासी बिहारियों और उस क्षेत्र के नागरिकों के साथ आपसी साझेदारी को बढ़ाकर बिहार राज्य के बारे में जानकारी देना एवं बिहार की संस्कृति के बारे में लोगों के बीच सही समझ और बिहार राज्य के बीच वाणिज्यिक संबंधों को स्थापित कर भाईचारे की भावना को बढ़ाना है। मुंबई स्थित बिहार फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से इस दिशा में कार्यरत है। उसके प्रयासों के फलस्वरूप मुंबई के मस्जिद बंदर के समीप बिहार भवन की स्थापना हेतु १५५ करोड़ की कीमत वाला भूखंड प्राप्त हुआ है। इस पर बनने वाला बिहार भवन न केवल बिहार और महाराष्ट्र की वाणिज्यिक संबंधों को सुदृढ़ और प्रगाढ़ करेगा, बल्कि इसी जगह पर बिहार सरकार का निवेश आयुक्त का कार्यालय, पर्यटन कार्यालय और बिहार फाउंडेशन का कार्यालय भी होगा। इसी भवन में स्वास्थ्य सेवाओं लिए मुंबई आने वाले लोगों के रहने की भी व्यवस्था की जाएगी।
बिहार फाउंडेशन मुंबई के अध्यक्ष कैसर खालिद ने कहा कि बिहार भवन मुंबई के निर्माण के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति हो चुकी है। जल्द ही पूरा नक्शा तैयार कर लिया जाएगा और भवन निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कर लिया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री बिहार फाउंडेशन के पदसिद्ध अध्यक्ष होने के कारण इस कार्य के जल्द पूर्ण होने की संभावना है। हाल ही में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने बिहार भवन प्लाट का दौरा करके स्थिति की जानकारी ली।
बिहार दिवस उत्सव २०२४ के मुख्य अतिथि के रूप में अल्केम लेबोरेटरीज के चेयरमैन अल्केम लेबोरेटरीज के संस्थापक बी एन सिंह के बड़े भाई सम्प्रदा सिंह, पोटरी कलाकार पद्मश्री ब्राह्णदेव पंडित, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में भोजपुरी फिल्मों के निर्माता अभय सिन्हा भी उपस्थित थे।
प्रधान आयकर आयुक्त और बिहार फाउंडेशन के पूर्व सीईओ रविशंकर श्रीवास्तव ने भी बिहार फाउंडेशन मुंबई द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार फाउंडेशन मुंबई को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केपीएन केसरी ने बताया कि मुंबई में रहने वाले प्रवासी बिहारियों को बिहार में निवेश करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी की मशहूर कवयित्री और लेखिका ज्योति त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर भोजपुरी अभिनेता चिंटू पांडेय, अनारा गुप्ता, संगीत निर्देशक सरोज सुमन, निदेशक राजकुमार पांडेय, निर्माता निशांत उज्वल, आईआईटी प्रोफेसर रवि सिन्हा तथा सोनू सूद, मधुकांत पथरिया को बिहार मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजन और संचालन में आयुक्त निर्यात एवं बिहार फाउंडेशन मुंबई के उपाध्यक्ष असलम हसन, आयकर आयुक्त सुमन कुमार बिहार फाउंडेशन के उपाध्यक्ष, सचिव सुखदेव शर्मा, संयोजक रणवीर, प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य समाचार