मुख्यपृष्ठसमाचारभदोही डीएम की फर्जी व्हॉट्सऐप डीपी लगा कॉल कर रहे साइबर फ्रॉड

भदोही डीएम की फर्जी व्हॉट्सऐप डीपी लगा कॉल कर रहे साइबर फ्रॉड

-साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की लोगों से अपील

सामना संवाददाता / भदोही

साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए रोज एक न एक नया तरीका निकाल रहे हैं। अब साइबर ठगों ने एक और कमाल दिखाया है। भदोही जिलाधिकारी शैलेश कुमार की व्हॉट्सऐप डीपी लगाकर लोगों को फ्रॉड अंतर्राष्ट्रीय कॉल कर रहे हैं।
जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने जनपदवासियों को सतर्क एवं जागरूक करते हुए अवगत कराया है कि जिलाधिकारी शैलेष कुमार का नाम एवं प्रोफाइल फोटो (डीपी) लगाकर व्हॉट्सऐप मैसेज एवं कॉल के माध्यम से लोगों से संपर्क किया जा रहा है। यह नंबर +84 362607763 डीएम का नहीं है। पुलिस विभाग के साइबर क्राइम सेल द्वारा विधिक कार्रवाई जारी है।
जनपद के समस्त नागरिकों से अपील है कि इस साइबर फ्रॉड द्वारा इंटरनेशनल मोबाइल नंबर +84 362607763 का उपयोग करते हुए फर्जी, फेक एवं भ्रामक कॉल और मैसेज से पूर्णतः सतर्क रहें। यदि किसी नागरिक को इस प्रकार का कोई कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा साइबर क्राइम सेल को सूचित करें।

अन्य समाचार