दीपिका पादुकोण की दमदार एक्टिंग के पीछे सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि जबरदस्त तैयारी भी रही है। ‘राम लीला’ की एक्टिंग कोच जयती भाटिया ने एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए बताया कि वर्कशॉप के दौरान उन्होंने दीपिका को गुस्सा निकालने की एक्सरसाइज कराई। इसके लिए उन्हें बालकनी में जाकर पूरी ताकत से गालियां बोलने को कहा गया। जयती के मुताबिक, दीपिका बिना झिझक इतनी शिद्दत से किरदार में उतर गर्इं कि उन्हें बीच में रोकना पड़ा, लेकिन वह लगातार गालियां बोलती रहीं। यह देखकर जयती भी हैरान रह गर्इं। उन्होंने तुरंत संजय लीला भंसाली से कहा कि अब दीपिका पूरी तरह खुल चुकी हैं और उन्हें आगे किसी खास ट्रेनिंग की जरूरत नहीं। जयती ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि ‘कॉकटेल’ के बाद वह बेहद निडर हो गई थीं और हर चुनौती को पूरे आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करने लगी थीं।
