मुख्यपृष्ठनए समाचारविकास की आड़ में ‘विनाश’ ... ‘डबल इंजिन’ के राज में डूब...

विकास की आड़ में ‘विनाश’ … ‘डबल इंजिन’ के राज में डूब गई देश की राजधानी!

-सीएमओ तक पहुंचा पानी, धंसा फलाईओवर
– कई रिहायशी इलाके जलमग्न, यमुना बाजार बना दरिया

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कुछ दिनों पहले तक दिल्ली में हर बात के लिए ‘आप’ सरकार को दोष देनेवाली भाजपा की डबल इंजन सरकार के शासन में देश की राजधानी दिल्ली की बुरी हालत हो गई है। दिल्ली डूब गई है। उफनती यमुना के कारण यमुना बाजार का तटीय इलाका, मॉनेस्ट्री मार्वेâट, कश्मीरी गेट समेत कई इलाके लबालब हैं। दिल्ली के सीएम कार्यालय के समीप तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
दिल्ली में पुराना रेलवे पुल आवाजाही के लिए बंद है। मॉनेस्ट्री और यमुना बाजार पानी में डूब गए हैं। मॉनेस्ट्री में घरों में पानी घुस आया है। लोगों को वैंâपों में शिफ्ट किया गया है। यमुना बाजार इलाका तो पूरी तरह दरिया बन गया है। अगर हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़ा गया तो दिल्ली में खतरा अधिक बढ़ जाएगा। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने वजीराबाद रोड पर स्थित पुराने वजीराबाद पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
स्वामी नारायण मंदिर भी डूबा
सिविल लाइंस के बेला रोड पर स्थित स्वामी नारायण मंदिर भी यमुना के पानी में डूबा हुआ है। दिल्ली सचिवालय के अंडरपास से बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय की तरफ तेजी से आ रहा है। यमुना ने उन घाटों को भी पानी-पानी कर दिया, जहां दाह संस्कार होता रहा है। निगम बोध घाट और गीता कॉलोनी श्मशान घाट का बुरा हाल है।

 

 

 

अन्य समाचार

आहट