मुख्यपृष्ठखेलमैं और धोनी साथ पियेंगे!

मैं और धोनी साथ पियेंगे!

टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद अपने एक इंटरव्यू में ‘मुझे किसी के कमरे में जाकर हुक्का लगाने की आदत नहीं और न ही इस बारे में बात करने की। इस बारे में कभी-कभी न बोलना ही बेहतर होता है।’ कहने वाले इरफान पठान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इरफान पठान ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर पांच साल पहले दिए एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि टीम इंडिया में सेलेक्शन पाने के लिए आपको हुक्का पीना आना चाहिए। सोशल मीडिया पर इरफान का ये इंटरव्यू फिर एक बार वायरल हो रहा है, जिस पर पूर्व क्रिकेटर ने एक पैâन को जवाब दिया है। इरफान ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने इरफान से धोनी के साथ हुक्के को लेकर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूछते हुए लिखा, ‘पठान भाई हुक्के का क्या हुआ।’ वैसे तो इरफान कमेंट का रिप्लाई नहीं देते, लेकिन इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं और एमएस धोनी साथ बैठकर पियेंगे।’

अन्य समाचार

आहट