-एक ही रात में १४२ जगह लगी आग, १३७ घटनाओं की वजह बने पटाखे
सुनील ओसवाल / मुंबई
रोशनी और खुशियों का पर्व दिवाली मुंबई के लिए इस बार आग और अफरातफरी का सबब बन गया। लक्ष्मीपूजन और दिवाली की रात पटाखों की आतिशबाजी के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में आग लगने की १४२ घटनाएं सामने आईं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से १३७ घटनाएं सीधे तौर पर पटाखों के कारण हुर्इं। यानी आग लगने की करीब ९६ प्रतिशत घटनाओं के पीछे आतिशबाजी जिम्मेदार रही। हालांकि, मुंबई दमकल विभाग की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई के चलते किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई और न ही किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
दिवाली की रात मुंबई के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े गए। रात नौ बजे के बाद आग लगने की घटनाओं में अचानक तेजी आ गई। दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष में एक के बाद एक आपातकालीन कॉल आने लगे। डोंगरी, कुर्ला, मिलिट्री रोड, मालाड और घाटकोपर जैसे इलाकों में आग की गंभीर घटनाएं दर्ज की गर्इं। लगातार मिल रही सूचनाओं के बीच दमकल विभाग की अलग-अलग टीमें मोर्चे पर जुटी रहीं।
इस दौरान डोंगरी इलाके में आग की सबसे गंभीर घटना सामने आई। आग की तीव्रता को देखते हुए इसे ‘लेवल-२’ घोषित किया गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत पैâल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को नौ फायर इंजन और ११ जंबो टैंकर मौके पर भेजने पड़े। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली।
१३७ घटनाओं के पीछे पटाखे जिम्मेदार
दमकल विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली की रात दर्ज की गई कुल १४२ आग की घटनाओं में से १३७ घटनाएं पटाखों के कारण हुर्इं। यह कुल घटनाओं का लगभग ९६ प्रतिशत है। पटाखों से निकली चिंगारियां, रॉकेट का आबादी वाले इलाकों की ओर जाना और खुले स्थानों पर की गई आतिशबाजी आग लगने की प्रमुख वजहें बनीं। इन आंकड़ों ने त्योहार के दौरान पटाखों से पैदा होने वाले खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
