मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मेरी ड्रेस नहीं, अपनी नजरें देखिए!’.. ऐश्वर्या ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास!

‘मेरी ड्रेस नहीं, अपनी नजरें देखिए!’.. ऐश्वर्या ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास!

मलयालम फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, डायमंड ज्वेलरी प्रदर्शनी में पहुंचीं ऐश्वर्या की ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब गॉसिप हुई। किसी ने कपड़ों पर सवाल उठाए तो किसी ने संस्कृति का ज्ञान बांटना शुरू कर दिया। अब एक्ट्रेस ने भी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। ऐश्वर्या ने कहा कि कार्यक्रम में फोटोग्राफरों का ध्यान उनके चेहरे से ज्यादा उनकी ड्रेस पर था, जिससे उन्हें असहज महसूस हुआ। उन्होंने सवाल दागा, क्या किसी महिला का क्लीवेज सच में इस देश की सबसे बड़ी समस्या है? क्या संस्कृति की पूरी बहस सिर्फ महिला की नेकलाइन तक सिमट गई है? ऐश्वर्या ने साफ कहा कि उन्हें अपनी ड्रेस पहनने में कोई झिझक नहीं थी। असली परेशानी तब हुई, जब तस्वीरें लेने का तरीका उन्हें असहज करने लगा। उनका तंज भी जोरदार था-संस्कृति कपड़ों की लंबाई से नहीं, इंसान के बर्ताव से पहचानी जाती है। यानी ऐश्वर्या ने ट्रोलर्स को बता दिया- कपड़े मेरे, पसंद मेरी और जवाब भी मेरा!

अन्य समाचार