मुख्यपृष्ठखेलभूकंप ने रोका मैच

भूकंप ने रोका मैच

टेस्ट क्रिकेट में अक्सर बारिश के कारण खेल रुकता है, लेकिन मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच मैच एक अनोखी वजह से थम गया। शुक्रवार सुबह बांग्लादेश में ५.५ तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके मैदान पर भी महसूस किए गए। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र नरसिंगडी के पास था और झटके सुबह १०:०८ बजे आए। उस समय आयरलैंड की दूसरी पारी चल रही थी और टीम ५५वें ओवर में १६५/५ पर थी। लगभग ३० सेकंड तक झटके महसूस किए गए, जिससे खिलाड़ी मैदान पर ही नीचे बैठ गए और ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ी भी सुरक्षित जगह पर पहुंच गए। कुछ मिनट बाद स्थिति सामान्य होने पर मैच दोबारा शुरू हुआ। सौभाग्य से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले २०२२ में जिम्बाब्वे-आयरलैंड अंडर-१९ मैच भी भूकंप के कारण रुका था।

अन्य समाचार