मुख्यपृष्ठसमाचारबिहार में चौपट हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बिहार में चौपट हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन

अनिल मिश्र/पटना

बिहार प्रदेश के गयाजी शहर के विष्णुपद – चांदचौरा तीन मोहानी पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने बिहार में नित्य दिन हो रहे हत्या, लूट, चोरी-डकैती और बलात्कार के खिलाफ में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर जम कर नारेबाजी करते हुए विरोध का इजहार किया। इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, बाबूलाल प्रसाद सिंह, प्रदीप शर्मा, राजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, पुरुषोत्तम पंडा आदि ने कहा कि सूबे के बड़े व्यवसायिक गोपाल खेमका की हत्या, सिवान में नरसंहार, गया में दूधमुंही नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दरिंदगी, बोधगया में उत्पाद विभाग के दारोगा के नेतृत्व में लूट-डकैती आदि घटनाएं इस बात को प्रमाणित करता है कि राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। इन सभी नेताओं ने कहा कि बिहार प्रदेश चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष, पटना के बड़े व्यापारी गोपाल खेमका की गांधी मैदान थाना पटना के कुछ गज की दूरी पर होने के घंटों बाद वहां पुलिस का पहुंचना, पूरी तरह लापरवाही है, जबकि कुछ ही वर्ष पूर्व गोपाल खेमका के पुत्र गुंजन खेमका की हत्या अपराधियों ने कर दी थी। इन नेताओं ने कहा कि सूबे में अपराधियों, बलात्कारियों के मन से पुलिस प्रशासन का डर खत्म हो गया है, वे कहीं भी किसी की हत्या कर फरार हो जा रहे हैं। राज्य में बच्चियां, नाबालिग लड़की, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। इन सभी नेताओं ने महामहिम राज्यपाल महोदय से अविलंब विधानसभा का सत्र बुलाने कर चौपट हुईं कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

अन्य समाचार