मुख्यपृष्ठनए समाचार३ वर्ष, १० महीने और २८ दिन बाद भी महाराष्ट्र को है...

३ वर्ष, १० महीने और २८ दिन बाद भी महाराष्ट्र को है न्याय का इंतजार

वर्ष २०२२ में चुनाव आयोग ने शिवसेना पार्टी और उसके चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ को शिंदे गुट को देने का फैसला सुनाया था। चुनाव आयोग के इस निर्णय को शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। यह मामला पिछले ३ वर्ष, १० महीने और २८ दिनों से वहां लंबित है। इस दौरान देश में ४ सीजेआई बदल चुके हैं, लेकिन अब तक इस मामले पर अंतिम पैâसला नहीं आया है। हर सुनवाई के बाद अगली तारीख दे दी जाती है। सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि यदि इस मामले का पैâसला समय पर हो गया होता तो आज जैसी राजनीतिक परिस्थितियों और विवादों से बचा जा सकता था। हालांकि, इस मामले में अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है और न्यायालय के आदेश के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य समाचार