मुख्यपृष्ठग्लैमर‘इतना तो मेरा बाप भी मुझे चुम्मी नहीं करता’

‘इतना तो मेरा बाप भी मुझे चुम्मी नहीं करता’

-राम कपूर पर बरसीं श्रेया

-इतना ही नहीं, श्रेया ने यह भी कहा कि उन्होंने राम के लिए तीन टास्क जीते, लेकिन बदले में उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला।

‘लॉकअप २’ में ड्रामे का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार श्रेया कालरा का गुस्सा फूटा है अभिनेता राम कपूर पर। पिछले टास्क में जीत की खुशी में राम कपूर ने श्रेया के माथे और गाल पर कई बार किस कर दिया था। उस वक्त श्रेया चुप रहीं, लेकिन अब उन्होंने साफ कह दिया कि वह इससे बेहद असहज थीं। शिल्पा शिंदे से बातचीत में श्रेया ने राम कपूर की हरकतों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर उन्होंने दोबारा उन्हें किस करने की कोशिश की, तो वह साफ शब्दों में रोक देंगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘इतना तो मेरा बाप भी मुझे चुम्मी नहीं करता, अब बस करिए।’

अन्य समाचार