सामना संवाददाता / मुंबई
डोंबिवली में वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां सप्लाई करने वाली एक महिला दलाल को ठाणे स्थित अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक दल ने गिरफ्तार किया है। डोंबिवली-पूर्व में टाटा लेन के पास एक होटल से लड़कियों का सौदा करते हुए प्रतिबंधक दल ने महिला दलाल को गिरफ्तार किया और उसके चंगुल से चार युवतियों को मुक्त कराया, जिन्हें यह महिला वेश्यावृत्ति के लिए लाई थी।
गिरफ्तार महिला टिटवाला की निवासी है। गिरफ्तार दलाल महिला का नाम प्रमीण चव्हाण (बदला हुआ नाम) है। वह मूल रूप से जलगांव जिले की रहने वाली है। ठाणे स्थित अनैतिक मानव तस्करी निरोधक विभाग की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैशाली गोराडे को गुप्त सूचना मिली कि डोंबिवली में एक महिला ग्राहकों से दस हजर रुपए लेकर कुछ युवतियों को वेश्यावृत्ति में धकेल रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोराडे को इस महिला दलाल का मोबाइल नंबर मिल गया।
बताया जाता है कि मोबाल नंबर मिलने के बाद पुलिस ने एक नकली ग्राहक बनाया और दलाल महिला से संपर्क किया। नकली ग्राहक के युवतियों की मांग पर महिला ने कहा कि दस हजार रुपए जमा करने पर लड़की मिल जाएगी। ग्राहक ने उस युवती को लेकर लॉज में जाओ, दलाल ने ग्राहक द्वारा दिए गए स्थान और समय पर चार युवतियों को लेकर पहुंची।
वहीं पहले से ही अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम विभाग की टीम ने एक होटल क्षेत्र में जाल बिछाया हुआ था। जैसे ही दलाल महिला ने उस लॉज में चार लड़कियों को लेकर आई। पुलिस टीम ने नकली ग्राहक को तत्काल भेजा। दलाल महिला ने नकली ग्राहक को चार युवतियों को दिखाने के लिए १० हजार रुपए लेने का सौदा पूरा किया। पुलिस ने रंगे हाथों दलाल महिला को गिरफ्तार कर लिया।
