मुख्यपृष्ठनए समाचारकिलकारी समर कैंप का पहला दिन...ट्रैक म्यूजिक पर बच्चों ने खूब गए...

किलकारी समर कैंप का पहला दिन…ट्रैक म्यूजिक पर बच्चों ने खूब गए गाने…बच्चों ने लिया अलग-अलग विधा का मजा

अनिल मिश्र / पटना

बिहार बाल भवन किलकारी में समर कैंप का पहला दिन सुबह से ही अभिभावक अपने बच्चों को लेकर किलकारी में पहुंचने लगे। किस विधा का प्रशिक्षण कि कमरे में चल रहा है ,कौन प्रशिक्षक है ,कितने बजे से कौन प्रशिक्षण आरंभ होगा अभिभावक इसी में लग रहे। बच्चों की अलग ही दुनिया थी। वह भी सजधज कर सुबह-सुबह समर कैंप में नई चीजों को सीखने के लिए उत्सुक दिखे। संगीत की प्रशिक्षिका श्वेता कुमारी पुराने गीतों को लेकर बच्चों को ट्रैक म्यूजिक पर गाना सीखने में लगी रही। एक-एक बच्चे को बारी-बारी से बारीकी से गाने गाना गाने का तरीका बताती जा रही थी। बच्चे भी बहुत तन्मयता से गीतों को सुनते भी रहे और गुनगुनाते भी रहे। मूर्ति कला में सुबह से ही बच्चों का जमावडा लगा था। प्रशिक्षक विज्यान्त की देखरेख में बच्चे तरह-तरह की मूर्तियां बनाने में लगे थे । इस कदर मूर्ति बनाने में रमे रहे कि कौन देख रहा है ,इसका तनिक भी भान नहीं था। बच्चों के समर कैंप की दुनिया में कहीं नाटक के पूर्व थियेटर गेम कराए जा रहे थे, कही समूह में नृत्य करने का तरीका बताया जा रहा था। भाला फेंक, खो खो, कबड्डी के लिए लड़कियां अपने प्रशिक्षक से तरह-तरह के गुर सिखने में लगी रही। चक धूम धूम समर कैंप में बच्चों को खूब मजा रहा है। हस्तकला की विशेषज्ञ रामकुमार रवानी ने कहा की किलकारी की दुनिया ही अजीब है। यहां बच्चों को अपने घर जैसा वातावरण मिलता है और सीखना नि:शुल्क। किलकारी के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि समर कैंप में बच्चों का रजिस्ट्रेशन लगातार जारी है ।शहर के हर जगह से बच्चे समर कैंप में जुड़ रहे हैं। फन गेम के तहत बच्चों को म्यूजिकल चेयर खेल कराया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

अन्य समाचार