मुख्यपृष्ठसमाचारज्वेलर्स के यहां चोरी करके भागने वाले 5 आरोपी नेपाल बार्डर से...

ज्वेलर्स के यहां चोरी करके भागने वाले 5 आरोपी नेपाल बार्डर से धराए…पालघर पुलिस ने 3.28 करोड़ रुपए का माल किया बरामद

राधेश्याम सिंह / पालघर

नाकोडा ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की चोरी का मामला पालघर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने नेपाल भाग रहे 5 आरोपी को पकड़ करके बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद कर कर लिया है। शिकायतकर्ता पियुष दिनेश जैन (25) ने पुलिस को बताया कि वे 8 नवंबर को रात 8.30 बजे अपना नाकोडा ज्वेलर्स बंद कर घर चले गए थे। 9 नवंबर की सुबह उन्हें पता चला कि बगल के जान्हवी फैशन की शटर टूटी हुई है। उन्होंने अपना दुकान खोला तो पाया कि चोरों ने दोनों दुकानों की साझा दीवार में छेद कर भीतर प्रवेश किया और तिजोरी को गैस कटर से काटकर सोना, चांदी साफ कर दिया, जिसमें 5 किलो 420 ग्राम सोने के आभूषण, 40 किलो चांदी, 20 लाख रुपए नकद कुल 3,72,35,460 रुपए की चोरी हो गई। पुलिस ने जब जांच चली किया तो सीसीटीवी में कॉम्प्लेक्स का वॉचमैन दीपक सिंह और नरेश अपने नेपाल स्थित साथियों के साथ चोरी में शामिल दिखाई दिए। पालघर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर और तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं और गुजरात की तरफ से नेपाल की तरफ भाग रहे हैं। पालघर लोकल क्राइम ब्रांच, पालघर पुलिस स्टेशन और साइबर पुलिस को लेकर गुजरात और उत्तर प्रदेश के नेपाल बॉर्डर पर भेजा गया।
नेपाल बॉर्डर से 4 आरोपी गिरफ्तार
(उत्तर प्रदेश) स्थित नेपाल सीमा से सुरक्षा कर्मियों की मदद से पकड़े गए आरोपी: दीपक नरबहादूर सिंह (25), भुवनसिंग जवानसिंग चेलावणे (37), जीवनकुमार रामबहादूर थारू (43),खेमराज कुलपति देवकोटा (39)को गिरफ्तार कर लिया ।
बरामद माल
एक आरोपी के पास से 616.9 ग्राम सोना, 780.8 ग्राम चांदी,₹18,920 रुपए नकद बरामद किया और सूरत से दूसरे आरोपी अर्जुन दामबहादूर सोनी (44) को पकड़ करके उसके पास से 510 ग्राम सोना,2 किलो चांदी और ₹3 लाख नकद बरामद किया गया ।
2,255.68 ग्राम सोना, 41 किलो 481 ग्राम चांदी, ₹4,94,650 नकद, कुल मूल्य: ₹3,28,18,450, जिसमें से माल फिर्यादी को लौटा दिया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरले और उपविभागीय अधिकारी प्रभा राऊल के मार्गदर्शन में हुई। ऑपरेशन में शामिल अधिकारी: पीआई प्रदीप पाटील, पुलिस उपनिरीक्षक अनंत पराड, मल्हार थोरात, अनिल व्हटकर साइबर व एलसीबी की पूरी टीम ने इस हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश किया। हालांकि, पालघर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर नेपाल भाग रहे गिरोह को पकड़ करके करोड़ों की चोरी का सामान बरामद करके बड़ी सफलता हासिल की है।

अन्य समाचार