मुख्यपृष्ठनए समाचारनिपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन आधारित ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण सफलतापूर्वक...

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन आधारित ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

उमेश गुप्ता / वाराणसी

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सारनाथ, वाराणसी द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) आधारित ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 28 जुलाई 2026 से 01 अगस्त 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
पाँच दिवसीय प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के संदर्भदाताओं को एफएलएन के उद्देश्यों, निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति, गतिविधि-आधारित शिक्षण, भाषा एवं गणित शिक्षण की प्रभावी रणनीतियों, आकलन, टीएलएम निर्माण तथा कक्षा-कक्ष में नवाचारों पर व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने समूह कार्य, प्रस्तुतीकरण तथा शिक्षण-अधिगम गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया।
प्रशिक्षण का संचालन डॉ. अमित कुमार दूबे (प्रवक्ता), श्री राजकुमार सिंह (प्रवक्ता), श्री राजीव सिंह (एसआरजी) एवं डॉ. कुंवर भगत सिंह (एसआरजी) द्वारा प्रभावी एवं प्रेरणादायी ढंग से किया गया।
यह प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी श्री भूपेन्द्र सिंह एवं प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक, डायट सारनाथ, वाराणसी श्री उमेश कुमार शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने विकास खंडों में प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का प्रभावी प्रसार करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। यह प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल सिद्ध होगा।
प्रमुख प्रतिभागियों में डॉ. संजय गुप्ता, श्री पुरन्दर पाण्डेय,  अभिषेक तिवारी, अनिल सिंह, कीर्ति श्रीवास्तव एवं  बिदियां जायसवाल सहित जनपद के विभिन्न विकास खंडों के संदर्भदाता उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण को सफल एवं सार्थक बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

अन्य समाचार