मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाबोधि मंदिर में बेहोश हुई विदेशी श्रद्धालु... हाथों से उठाकर बाहर लाए साथी...सुविधाओं...

महाबोधि मंदिर में बेहोश हुई विदेशी श्रद्धालु… हाथों से उठाकर बाहर लाए साथी…सुविधाओं पर उठे सवाल

अनिल मिश्र / पटना

बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में आज मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर में पूजा करने पहुंची वियतनाम की एक श्रद्धालु अचानक बेहोश हो गई। जिसके बाद वहां का माहौल अचानक से बदल गया। उसके साथ आए श्रद्धालुओं ने ही उसे हाथों से उठाकर मंदिर परिसर से बाहर निकाला। इसके बाद टोटो से अस्पताल ले जाया गया। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर श्रद्धालु के लिए तत्काल सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था नहीं होने की इस घटना ने बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति की सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य समाचार