मुख्यपृष्ठनए समाचारवादकारियों-अधिवक्ताओं को बड़ी राहत : जल्द मिलेगा सुलभ शौचालय और रिबोर हैंडपंप

वादकारियों-अधिवक्ताओं को बड़ी राहत : जल्द मिलेगा सुलभ शौचालय और रिबोर हैंडपंप

राजेश सरकार / प्रयागराज

यमुनानगर जोन के कोरांव तहसील परिसर में वादकारियों और अधिवक्ताओं की भीड़ के बीच मूलभूत सुविधाओं की कमी अब दूर होने जा रही है। कोरांव तहसील प्रशासन और विकास खंड कार्यालय के समन्वय से परिसर में पेयजल संकट और जर्जर शौचालय की समस्या का जल्द ही स्थायी समाधान होगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बार एसोसिएशन कोरांव के पूर्व उपाध्यक्ष श्यामाकान्त त्रिपाठी उर्फ बब्बन ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राहुल मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपकर तहसील प्रांगण में वादकारियों को हो रही भारी दिक्कतों से अवगत कराया और उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट किया।
बीडीओ ने तत्काल जारी किए आदेश
जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए खंड विकास अधिकारी राहुल मिश्रा ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने परिसर में स्थित जर्जर सुलभ शौचालय की मरम्मत कराने और बंद पड़े एक हैंडपंप को दोबारा रिबोर कराने की तत्काल स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही बीडीओ ने संबंधित ग्राम विकास सचिव को युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश जारी किए हैं। पूर्व उपाध्यक्ष बब्बन त्रिपाठी ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

अन्य समाचार