मुख्यपृष्ठनए समाचारशादी किसी से, हाथ किसी और का पकड़कर भाग जाओ! ... यह...

शादी किसी से, हाथ किसी और का पकड़कर भाग जाओ! … यह तो राजनीतिक व्यभिचार ही है … रोहित पवार का दल-बदलुओं पर जोरदार कटाक्ष

सामना संवाददाता / मुंबई
शादी किसी से करो और हाथ किसी दूसरे का पकड़कर भाग जाओ… यह बेहद घिनौना राजनीतिक व्यभिचार है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक रोहित पवार ने बेहद तीखे शब्दों में दल-बदलुओं पर निशाना साधा है। देश और राज्य में चल रही मौजूदा राजनीतिक घटनाओं पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही, विपक्षी दलों के विधायक और सांसद तोड़ने की प्रक्रिया को उन्होंने ‘ऑपरेशन टाइगर’ की बजाय ‘ऑपरेशन बाजार’ करार दिया है।
रोहित पवार ने अपनी पोस्ट में दल-बदल के लिए होने वाले कथित आर्थिक लेन-देन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा, ‘क्या एक-एक सांसद की कीमत ८५ करोड़ रुपए है? आखिर इतने पैसे संबंधित दल के पास आते कहां से हैं?’ शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में हुई टूट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर देश में यही सिलसिला चलता रहा तो एक दिन जनता खुद सड़कों पर उतर आएगी और भागने वालों तथा उन्हें भगाने वालों को सबक सिखाए बिना नहीं रहेगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि यह बाजार आखिर किस चीज का है, योग्यता का, इंसानों का या विचारों का, इसका पैâसला अब जनता ही करेगी।

सिर पर मंडरा रहा संकट
आज सूखे का संकट सिर पर मंडरा रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। मध्यम वर्ग के पास ऋण की मासिक किस्तें चुकाने तक के पैसे नहीं हैं। ऐसे कठिन समय में आम आदमी पहले से कहीं अधिक परेशान है, लेकिन इन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

अन्य समाचार