मुख्यपृष्ठखबरेंअंधेरी पश्चिम में विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन शिविर का आयोजन, UPSC-MPSC की...

अंधेरी पश्चिम में विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन शिविर का आयोजन, UPSC-MPSC की तैयारी पर मिली महत्वपूर्ण जानकारी

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
अंधेरी पश्चिम स्थित युवा सेना शाखा क्रमांक 65 की ओर से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के लिए एक विशेष मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बालासाहेब ठाकरे आईएएस अकादमी के संस्थापक एवं शिवसेना उपनेता विजय कदम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को UPSC, MPSC और SSB जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। शिविर में छात्रों को इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की रणनीति, पाठ्यक्रम की समझ, समय प्रबंधन और मानसिक तैयारी जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एडवोकेट प्रसाद मोगरे, दीपेश तावड़े एवं युवा सेना के समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में शिवसेना उपनेता अमोल (भैया) कीर्तिकर, उप विभाग प्रमुख प्रसाद आयरे, महिला विभाग प्रमुख अनिता बागवे, संजय कदम, श्रीमती सरोजिनी बिसुरे, सुनील खबिया, श्रीमती संजीवनी घोसालकर तथा युवा सेना विधानसभा संगठक ऋतिक मांजरेकर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

93% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान 93 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें लेनोवो टैबलेट्स, नाइट स्मार्टवॉच और बैकपैक उपहार स्वरूप भेंट किए गए। इससे छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती वसीमा काजी ने विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा को कुशलतापूर्वक संचालित किया और विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें प्रेरित किया।

शिक्षा और करियर मार्गदर्शन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
यह मार्गदर्शन शिविर न केवल छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को दिशा देने का कार्य कर रहा है, बल्कि उन्हें प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है। युवाओं में बढ़ती जागरूकता और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि को देखते हुए यह शिविर एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आयोजन की सफलता पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

अन्य समाचार