मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवसैनिकों के हाथों स्वास्थ्य अधिकारी सम्मानित

शिवसैनिकों के हाथों स्वास्थ्य अधिकारी सम्मानित

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रवर्तित शिव स्वास्थ्य सेना नालासोपारा विधानसभा द्वारा पालघर जिले के जिला स्वास्थ्य अधिकारी सतीश चौहान का उनके 50वें जन्मदिन पर उनका सम्मान किया गया। चौहान का यह सम्मान नालासोपारा-पश्चिम स्थित रिद्धि अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर सतीश चौहान ने अपने 50वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में नालासोपारा सहित विविध क्षेत्रों में 50 छाया दार और फल दार वृक्षों का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर शिवसेना शिव स्वास्थ्य सेना के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त किया कि उनके आने से पालघर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर बेहतर और अनुकूल असर पड़ेगा, क्योंकि चौहान एक अनुभवी एवं सक्षम अधिकारी हैं। इस अवसर पर नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के शिव स्वास्थ्य सेना विधानसभा समन्वयक सागर वाघ, सह समन्वयक चिमन सोलंकी, सचिव नितेश कुवेसकर, नालासोपारा-पश्चिम उप शहरप्रमुख मनोहर हरी पाटील, विभाग प्रमुख जितेंद्र हजारे सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्य समाचार

12वीं फेल