ई राज
पेंटागन यानी अमेरिकी रक्षा विभाग के गोला-बारूद के स्टॉक को लेकर एक गंभीर चिंता सामने आई है। प्रमुख अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने चेतावनी दी है कि अमेरीका के पास एमुनिशन का भंडार ‘खतरनाक रूप से कम’ हो गया है। हालिया रिपोर्टों और सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने अपनी एक महत्वपूर्ण मिसाइल रक्षा प्रणाली (मिसाइल डिफेंस सिस्टम) के लगभग ८० प्रतिशत इंटरसेप्टर इस्तेमाल कर लिए हैं।
यह स्थिति मुख्य रूप से दुनिया भर में जारी मौजूदा संघर्षों और अमेरिकी सहयोगियों को लगातार दी जा रही सैन्य सहायता के कारण उत्पन्न हुई है। मिडिल ईस्ट में जहाजों और बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के साथ-साथ यूक्रेन को दिए जा रहे समर्थन की वजह से अमेरिकी मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर की खपत बहुत तेजी से बढ़ी है।
डिफेंस एक्सपर्ट और सीनियर जनरलों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की खपत के बाद अमेरिकी सेना के पास खुद की सुरक्षा और भविष्य की किसी बड़ी संभावित जंग के लिए पर्याप्त हथियार नहीं बचेंगे। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इन आधुनिक इंटरसेप्टर्स और मिसाइलों को दोबारा बनाने में काफी समय लगता है। अमेरिकी रक्षा उद्योग में उत्पादन की गति इतनी तेज नहीं है कि वह इतनी जल्दी इस कमी को पूरा कर सके।
रक्षा अधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही डिफेंस मैन्युपैâक्चरिंग वैâपेसिटी को बढ़ावा नहीं दिया गया और पेंटागन के पास स्टॉक वापस नहीं भरा गया, तो अमेरिका को एशिया-प्रशांत या अन्य क्षेत्रों में उभरती बड़ी सैन्य चुनौतियों का सामना करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह संकट अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और उसकी रणनीतिक तैयारियों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
