-२०३० के बाद ठप हो जाएगा आपका इंटरनेट, बैंक और हवाई सफर
एम एम एस
होश उड़ा देने वाली चेतावनी! जिस अंतरिक्ष को अब तक शांति, विज्ञान और तारों की दुनिया समझा जाता था, वह अगले ५ सालों में दुनिया के सबसे बड़े महायुद्ध का अखाड़ा बनने जा रहा है। अमेरिका, रूस और चीन जैसी महाशक्तियों के बीच छिपी जंग अब धरती की सरहदों को लांघकर अंतरिक्ष की कक्षाओं तक पहुंच चुकी है। अगर यह तबाही मची, तो आपकी जेब में रखा फोन, बैंक का एटीएम कार्ड और आसमान में उड़ते विमान किसी भी पल मलबे में बदल सकते हैं! आइए जानते हैं कि यह अदृश्य जंग आपके जीवन को वैâसे तहस-नहस कर सकती है।
इंटरनेट होगा पूरी तरह ब्लैकआउट!
क्या आप बिना इंटरनेट के एक दिन भी गुजार सकते हैं? अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स पर होने वाले हमलों से दुनिया भर का डिजिटल नेटवर्क एक झटके में धड़ाम हो जाएगा। सोशल मीडिया, ऑनलाइन क्लासेज और कामकाज सब कुछ ठप हो जाएगा।
उड़ते विमानों की उ़ड़ेंगी धज्जियां!
हवाई यात्रा करने वाले हो जाएं सावधान! एयरलाइंस पूरी तरह जीपीएस और सैटेलाइट नेविगेशन पर निर्भर हैं। अंतरिक्ष में सिग्नल जाम होने या ‘स्पूफिंग’ यानी फर्जी सिग्नल से हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान अपना रास्ता भटक सकते हैं, जिससे आसमान में भयानक हादसों का खतरा मंडरा रहा है।
खतरनाक हथियारों की दौड़
अंतरिक्ष में अब ‘किलर सैटेलाइट्स’, लेजर हथियारों और एंटी-सैटेलाइट मिसाइलों का जाल बिछाया जा रहा है। जरा सोचिए, एक छोटी सी चिंगारी आसमान में इतना बड़ा कोहराम मचा सकती है कि आधुनिक तकनीक की रीढ़ ही टूट जाएगी। क्या इंसानियत अपनी ही बनाई तकनीक से खुद को गर्त में धकेलने जा रही है? यानी भस्मासुर बनते जा रहा है इंसान…! यह सवाल आज हर किसी के जहन में सबसे बड़ा डर बनकर गूंज रहा है!
पैसे होकर भी भूखे मरेंगे लोग!
आज की बैंकिंग व्यवस्था और डिजिटल लेनदेन पूरी तरह अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट्स से मिलने वाले सटीक टाइमिंग सिग्नल्स पर टिके हैं। अगर ये सैटेलाइट्स तबाह हुए, तो पलक झपकते ही पूरी दुनिया की वित्तीय व्यवस्था व्रैâश हो जाएगी, न पैसा निकलेगा, न पेमेंट होगा!
