मुख्यपृष्ठखेलहार्दिक की KKR में एंट्री पर फंसा पेच... कप्तानी के साथ रख...

हार्दिक की KKR में एंट्री पर फंसा पेच… कप्तानी के साथ रख दी बड़ी शर्त!

हार्दिक पांड्या की आईपीएल-२०२७ ट्रेड डील को लेकर क्रिकेट गलियारों में खूब हलचल है। मुंबई इंडियंस से अलग होने की खबरों के बीच अब कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम सामने आ रहा है। दावा है कि हार्दिक केकेआर में जाने को तैयार हैं, लेकिन उनकी एंट्री के साथ एक ऐसी शर्त जुड़ी है, जिसने पूरी डील का गणित बिगाड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर हार्दिक को कप्तानी सौंपने के लिए तैयार है और पांड्या भी इस रोल से खुश हैं। लेकिन असली पेच कप्तानी नहीं, कोचिंग स्टाफ है। दावा किया जा रहा है कि हार्दिक केकेआर के मौजूदा एक कोच को टीम से बाहर करवाना चाहते हैं। अब टीम उनकी यह शर्त मानती है या नहीं, यही सबसे बड़ा सवाल है। उधर, गुजरात टाइटंस में वापसी की चर्चा भी है। लेकिन वहां शुभमन गिल की कप्तानी को बदलने के संकेत नहीं हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का विकल्प भी खुला है। यानी हार्दिक की ट्रेड कहानी में अभी कई ट्विस्ट बाकी हैं!

अन्य समाचार