मुख्यपृष्ठनए समाचारपत्नी के खिलाफ मैदान में उतरा पति!.. निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में...

पत्नी के खिलाफ मैदान में उतरा पति!.. निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य की विभिन्न नपाओं में सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा उम्मीदवारी न मिलने पर खुलकर असंतोष व्यक्त किया जा रहा है। इसी कारण कई स्थानों पर आंदोलन और विद्रोह का माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गढ़ नागपुर में इस असंतोष और विद्रोह ने पूर्व महापौर के परिवार में एक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। सीएम फडणवीस की करीबी नागपुर की पूर्व महापौर के वार्ड १७ से उनके पति ने ही निर्दलीय तौर पर पर्चा भर दिया है। भाजपा द्वारा महापौर के पति विनायक देहांकर की उम्मीदवारी अस्वीकार किए जाने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है, जिसे लेकर पूर्व महापौर के परिवार में हंगामा मचा हुआ है और पत्नी अर्चना देहांकर काफी नाराज हैं।
विनायक देहांकर ने भाजपा से उम्मीदवारी मांगी थी। हालांकि, स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें उम्मीदवारी नहीं दी। परिणामस्वरूप, विनायक देहांकर ने वार्ड १७ से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया। ऐसे में भाजपा को इस विद्रोह की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। विनायक देहांकर का यह विद्रोह उनकी पत्नी और नागपुर की पूर्व महापौर अर्चना देहांकर को पसंद नहीं आया। पूर्व महापौर कल से अपने पति विनायक देहांकर को बगावत न करने के लिए मनाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, जब अर्चना देहांकर ने देखा कि उनके पति विनायक देहांकर उनकी बात नहीं सुन रहे हैं और अब भी बगावत पर अड़े हैं, तो पार्टी के प्रति वफादार अर्चना ने अस्थायी रूप से अपने पति का घर छोड़ने का पैâसला किया है। अर्चना ने कहा कि जब तक उनके पति भाजपा के खिलाफ बगावती तेवर खत्म नहीं करते, तब तक वह घर नहीं लौटेंगी। अगर उनके पति बगावत जारी रखते हैं तो मामला तलाक तक भी जा सकता है।

अन्य समाचार