मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मुझे कोई अफसोस नहीं है...’

‘मुझे कोई अफसोस नहीं है…’

मलाइका अरोड़ा उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर साहसिक फैसले लिए। उन्होंने अरबाज खान से प्रेम विवाह किया था और सालों तक यह रिश्ता चला। दोनों का एक बेटा अरहान भी है, लेकिन २०१७ में उनकी शादी आधिकारिक तौर पर टूट गई। तलाक का फैसला मलाइका के लिए आसान नहीं था और इसके बाद उन्हें काफी विरोध और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। एक हालिया इंटरव्यू में मलाइका ने खुलासा किया कि तलाक के बाद उन्हें न सिर्फ लोगों की जजमेंट झेलनी पड़ी, बल्कि परिवार और दोस्तों का भी पूरा साथ नहीं मिला। उनकी पसंद पर सवाल उठाए गए और फैसले को गलत ठहराया गया। हालांकि, मलाइका ने साफ कहा कि उन्हें अपने तलाक का कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा कि उस वक्त अपनी खुशी को चुनना उनके लिए जरूरी था। भले ही लोगों ने बातें बनार्इं और कुछ समय तक उन्होंने काम से दूरी बना ली, लेकिन वह अपने पैâसले पर कायम रहीं। मलाइका का मानना है कि खुश रहना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

अन्य समाचार