मुख्यपृष्ठग्लैमर`मैंने सैकड़ों फेयरनेस क्रीम लगाईं, लेकिन..!'.. चेहरे के पिंपल्स से परेशान हो...

`मैंने सैकड़ों फेयरनेस क्रीम लगाईं, लेकिन..!’.. चेहरे के पिंपल्स से परेशान हो गई थी साई

आज जिस साई पल्लवी की नेचुरल खूबसूरती और दमदार अभिनय की तारीफ होती है, कभी वही अभिनेत्री अपने लुक्स को लेकर इतनी परेशान थीं कि घर से बाहर निकलने में भी डर लगता था। रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली साई ने अपने पुराने दिनों का ऐसा किस्सा बताया, जिसने पैंâस को भावुक कर दिया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि चेहरे पर पिंपल्स को लेकर वह काफी परेशान रहती थीं। उन्होंने बताया कि वह खूबसूरत दिखने की चाह में सैकड़ों फेयरनेस क्रीम तक आजमा चुकी थीं। उन्हें लगता था कि लोग उनकी आंखों और व्यक्तित्व को नहीं, बल्कि सिर्फ उनके पिंपल्स को देखते हैं। लेकिन फिल्म `प्रेमम’ ने उनकी जिंदगी बदल दी। बिना मेकअप और अपनी नेचुरल लुक के साथ जब वह पर्दे पर आर्इं तो दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। तभी उन्हें एहसास हुआ कि असली खूबसूरती चेहरे की चमक में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास में होती है।

अन्य समाचार