मुख्यपृष्ठनए समाचारमुझे तो अपनों ने ही लूटा... रु. २०० में बाप ने ही...

मुझे तो अपनों ने ही लूटा… रु. २०० में बाप ने ही बेच डाला बेटी का जिस्म! …पैसों के लिए १४ साल की नाबालिग को देह व्यापार में धकेला

– पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिस घर में बेटी को मां-बाप और परिवार के दूसरे सदस्यों का लाड़-प्यार मिलना था, वहीं उसकी जिंदगी को बेच दिया गया। कलियुगी माता-पिता और दोनों मामा ने भांजी को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। मां-बाप ने ही अपनी बेटी को शिकार बनाया। पीड़िता से ६ साल तक जबरन देह व्यापार कराया गया। जब वह इसका विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती। गाली-गलौज करते हुए उसे मुंह बंद रखने को कहा जाता और धमकाया जाता कि जैसा करने के लिए कहा जा रहा है, वह चुपचाप करती रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला महिला थाना इलाके का है। पीड़िता मध्य प्रदेश के एक ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि जब वह केवल १४ साल की थी, तभी से उसे माता-पिता सहित दोनों मामा ने मिलकर उसे जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। घर पर रोज ग्राहक बुलाए जाते थे और पैसों के बदले उसे उनके पास भेज दिया जाता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती, गाली-गलौज और धमकियां दी जाती थीं। वह पढ़-लिखकर एक सामान्य जिंदगी जीना चाहती थी लेकिन उसके परिवार ने उसकी जिंदगी को बदतर बना दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल माता-पिता और दोनों मामा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

मां ने भी नहीं दिया बेटी का साथ
पीड़िता ने बताया कि कठिन हालातों के बीच उसने किसी तरह १२वीं तक पढ़ाई पूरी की। उसने ठान लिया था कि अब वह देह व्यापार नहीं करेगी और अपने माता-पिता और मामा को सजा दिलाकर रहेगी। हिम्मत जुटाकर वह कॉलेज जाने का बहाना बना घर से निकली और सीधा भोपाल पहुंच गई। उसने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दी।

अन्य समाचार