मुख्यपृष्ठग्लैमर`हील्स पहनी है भाई!’... पैप्स की फरमाइश पर बेबो का पारा हाई

`हील्स पहनी है भाई!’… पैप्स की फरमाइश पर बेबो का पारा हाई

फिल्म `दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च पर करीना कपूर का ग्लैमरस अंदाज तो छाया ही, लेकिन एक पल ऐसा भी आया, जब बेबो का मूड अचानक ‘ऑफ कैमरा’ हो गया। कैमरों के सामने पोज दे रहीं करीना को पैपराजी बार-बार कभी इधर तो कभी उधर जाने के लिए कहने लगे। बस फिर क्या था, हील्स में खड़ी बेबो का सब्र जवाब दे गया। करीना ने पैप्स को अपने अंदाज में फटकार लगाते हुए याद दिलाया कि उन्होंने हील्स पहन रखी हैं। चेहरे पर झुंझलाहट साफ नजर आई और देखते ही देखते ये छोटा-सा मोमेंट सोशल मीडिया का बड़ा मसाला बन गया। वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स कमेंट्स करना शुरू कर दिया। किसी ने इसे ‘बेबो का एटीट्यूड’ बताया तो किसी ने कहा कि कैमरे के सामने भी स्टार का सब्र आखिर कब तक..!

अन्य समाचार