मुख्यपृष्ठनए समाचारअमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन से की शादी!

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन से की शादी!

वीडियो वायरल; हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोशल मीडिया पर सक्रिय तीन सगी बहनों द्वारा एक ही वैâमरामैन से मंदिर में सात फेरे लेने का मामला चर्चा में है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें रील बनाने के लिए मशहूर हैं और उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज से विवाह किया। घटना के सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने इसे सामाजिक मर्यादा के विरुद्ध बताते हुए विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस मामले में संबंधित पक्ष की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है।

अन्य समाचार