मुख्यपृष्ठनए समाचारनिकम्मी सरकार... सड़कें व यातायात व्यवस्था बदहाल!

निकम्मी सरकार… सड़कें व यातायात व्यवस्था बदहाल!

-गड्ढों‌ को भरने, सिग्नल लाइटों को दुरुस्त करने का अल्टीमेटम

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने जम्मू की खस्ताहाल सड़कों व बदहाल यातायात व्यवस्था पर हल्ला बोलते हुए १५ दिनों में दुरस्त करने, सड़कों के गड्ढों‌ को भरने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी के नेतृत्व में एकत्रित शिवसैनिकों ने जम्मू के अतिव्यस्त डोगरा चौक व तवी पुल की तरफ जाने वाली सड़कों पर बने गड्ढों पर `निकम्मी सरकार का दीपावली तोहफा’ लिखकर सरकार व जम्मू के जन-प्रतिनिधियों को शर्मिंदा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
मनीष साहनी ने कहा कि स्मार्ट सिटी जम्मू शहर की पहचान आज गड्ढेयुक्त सड़क व बदतर यातायात व्यवस्था बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मात्र साइन बोर्ड लगाने, चमचमाती लाइटें, बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन पर करोड़ों खर्च करने भर से शहर स्मार्ट शहर नहीं बन जाता, सड़कों, गलियों नालियों व यातायात व्यवस्था का बेहतर होना भी अनिवार्य है। गड्ढेयुक्त सड़कें असुविधा के साथ एक मौन नरसंहार साबित हो रही हैं। २०१९ और अक्टूबर २०२४ के बीच, केंद्र शासित प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में ४,८९९ मौतें और ४०,०६५ घायल हुए। औसतन हर दो घंटे में लगभग एक मौत। गड्ढेदार सड़कों, जाम और अनियोजित यातायात व्यवस्था के कारण लगभग तमाम मुख्य व अन्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

`१५ दिनों में सड़क दुरुस्त नहीं हुईं तो…’
साहनी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अगले १५ दिनों में सड़कों व यातायात व्यवस्था को दुरस्त नहीं किया गया तो तमाम गड्ढेयुक्त सड़कों पर `निकम्मी सरकार’ लिख दिया जाएगा।

अन्य समाचार