भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल समय से पहले खत्म हो गया। फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में ६ विकेट पर २२९ रन बना लिए हैं और भारत पर १६ रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी ५०३/९ पर घोषित की थी, जबकि श्रीलंका २९० रन पर ऑलआउट हुआ था। श्रीलंका की दूसरी पारी में पसिंदु सूरियाबंदारा ने ९२ और कामिंदु मेंडिस ने ५५ रन बनाए। दोनों के बीच ११५ रन की साझेदारी हुई। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने अहम विकेट चटकाए। सुथार ने कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सूरियाबंदारा को आउट किया, जबकि सरांश जैन ने नीरोजन डिकवेला को पवेलियन भेजा। अब भारत को टेस्ट और सीरीज जीतने के लिए श्रीलंका के चार विकेट लेने हैं।
