मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : रंगीन मिजाज पुलिस कांस्टेबल...१० विधवा महिलाओं का किया बलात्कार

तहकीकात : रंगीन मिजाज पुलिस कांस्टेबल…१० विधवा महिलाओं का किया बलात्कार

फिरोज खान

रंगीन मिजाज फर्जी पुलिस कांस्टेबल को बलात्कार करने का शौक था। एक-दो नहीं, बल्कि १० महिलाओं से रेप कर उसने वासना की भूख मिटाई। खासकर, वह विधवा और ऐसी महिलाओं की तलाश में रहता था, जो किसी कारण अपने पति से अलग रहती हैं। हैंडसम और हृष्ट-पुष्ट होने के कारण औरतें उसके चंगुल में आसानी से फंस जाती थीं। अगर लड़की हिंदू होती तो वह अपना नाम किशन बताता था और अगर लड़की मुस्लिम होती तो शमशाद बनकर उनकी इज्जत से खिलवाड़ करता था। दो शादियां करने के बावजूद उसकी सेक्स करने की भूख नहीं मिटती थी इसलिए वह अलग-अलग औरतों को अपना शिकार बनाकर अपने अंदर की आग को शांत करवाता था। हैवानियत की सारी हदें पार करनेवाले सेक्स के आदी व्यक्ति की कहानी की शुरुआत उत्तर प्रदेश के संभल से शुरू होती है। किशन यहां अपने एक पुलिस कांस्टेबल दोस्त के साथ रुका हुआ था। दोस्त को जल्दी-जल्दी में मध्य प्रदेश जाना पड़ा और गलती से उसकी वर्दी सहित बाकी के सामान का बैग किशन के पास छूट गया। बस यहीं से किशन का घिनौना खेल शुरू हुआ। वर्दी पहनकर किशन अपने आपको कांस्टेबल बताने लगा और वर्दी की आड़ में वह महिलाओं को निशाना बनाने लगा। सोशल मीडिया और दूसरे तरीकों से वह ऐसी महिलाओं की तलाश करता था, जो विधवा हो और अकेलापन महसूस कर रही है। वह ऐसी महिलाओं को भावनाओं को भी भांप लेता था जो अपने पति से अलग रहती है। हैरानी की बात तो यह है कि किशन ने नोएडा, संभल, बुलंदशहर, असम, मेघालय और दिल्ली सहित कई राज्यों में करीब १० महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। उन्हें अपने विश्वास में लेकर वह उनके साथ रातें रंगीन करता था। किशन को सेक्स का इस कदर चस्का लग चुका था कि महिलाओं से हर रोज सेक्स करने के लिए सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवाइयां भी खाता था। रेपिस्ट किशन की पोल तभी खुली जब उसने एक विधवा महिला को अपने जाल में फंसाया। पुलिस की वर्दी पहनकर उसने विधवा महिला को अपनी तरफ आकर्षित किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। ऐसे में किशन को एक और लालच आई और उसने विधवा महिला के सारे जेवरात भी हासिल कर लिए। महिला के साथ सेक्स करने से उसका मन भर गया और सारे जेवरात हाथ लगने के बाद वह विधवा को दरकिनार करने लगा। किशन भागने की फिराक में था, इससे पहले विधवा महिला ने उसे गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तारी के बाद उसने कई चौंका देनेवाली जानकारी पुलिस को दी। किशन ने पुलिस को बताया कि उसे सेक्स का शौक था इसलिए दो पत्नियों से उसका मन नहीं भरता था इसलिए अलग-अलग महिलाओं को अपने झांसे में लेकर वासना की आग बुझाता था।

अन्य समाचार