मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : देवर-भाभी के नाजायज रिश्ते की दिल दहला देने वाली कहानी

तहकीकात : देवर-भाभी के नाजायज रिश्ते की दिल दहला देने वाली कहानी

फिरोज खान

वडाला टीटी के स्लम इलाके के एक मकान के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। खिड़की से झांककर लोग शोर मचा रहे थे। कमरे के अंदर का दृश्य भयानक था। ४५ साल की महिला अर्धनग्न अवस्था में अपने आपको फांसी लगाने जा रही थी। कमरे में ३० साल का शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ था और महिला का लाइव सुसाइड सीन बुत बनकर देख रहा था। बाहर भीड़ में २५ साल की लड़की रो-रोकर कह रही थी ‘मां रुक जाओ’ लेकिन महिला को मानो कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा था। लोग अंदर बैठे शख्स को ललकार कह रहे थे। दरवाजा खोलो, लेकिन वह भी खामोशी से सारा तमाशा देख रहा था। लोग दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। महिला ने छत पर बने हुक में रस्सी लटका ली। फांसी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया और अंदर बैठे व्यक्ति की तरफ देखने लगी शायद यह सोचकर कि वह उसे रोकेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पसीने से तर-बतर महिला का शरीर कांप रहा था। आखिरी आस लगाकर वह कुछ कहना चाह रही थी, लेकिन कह ना सकी। वक्त बहुत कम था। बाहर खड़े लोग पूरी ताकत लगाकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश में लगे थे। मायूस होकर महिला ने फांसी का फंदा गले में कस दिया और लटक गई। उसका शरीर फड़फड़ाने लगा, जान निकलने लगी फिर भी शख्स को रहम नहीं आया और महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। कुछ देर बाद महिला का शरीर ढीला पड़ गया और उसकी मौत हो गई। शख्स को जब इत्मीनान हो गया कि महिला की मौत हो गई है, तब जाकर दरवाजा खोला। लोग घर में दाखिल हुए और लटकती लाश को नीचे उतारा। मौके पर पुलिस भी पंहुची। सवाल यह था कि मृत महिला और शख्स का रिश्ता क्या था। उसने महिला को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की? पूछताछ में जो जानकारी सामने आई वह बेहद हैरान कर देने वाली थी। शख्स ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले वह मुंबई आया था। बड़े भाई ने उसे अपने घर में सहारा दिया। भाई ड्राइवर होने के नाते वह सुबह ही घर से निकल जाते थे। भतीजी कॉलेज चली जाती थी। घर में अकेली भाभी रहती थी। ऐसे में देवर और भाभी के रिश्ते में दरार पड़ने लगी और दोनों के बीच नाजायज मोहब्बत पनपने लगी। बड़े भाई देर रात थक-हारकर घर आते और खाना खाकर सो जाते। इसलिए भाभी का रुझान उसकी तरफ बढ़ने लगा। दिन में घर में दोनों अकेले रहने की वजह से बात शारीरिक संबंध तक पहुंच गई। यह सिलसिला चलता रहा और किसी को कुछ पता नहीं चला। हाल ही में देवर के घरवालों ने उसकी शादी गांव में पक्की कर दी। शादी की बात सुनकर भाभी सख्त नाराज हुई और उसने देवर को शादी करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर देवर और भाभी के बीच तकरार होने लगी। भाभी नहीं चाहती थी कि देवर शादी नहीं करे और उसके साथ ऐसे ही संबंध बनाकर रखे। देवर ने भाभी की एक बात नहीं मानी और शादी के लिए राजी हो गया। इसी बात को लेकर घटना वाले दिन दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। भाभी ने आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। बावजूद इसके देवर ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की और भाभी को फांसी पर लटकते हुए खामोशी से देखता रहा। पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य समाचार

खाट!