सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
यूपी की चर्चित महिला आईपीएस अफसर चारु निगम ने शुक्रवार को सुल्तानपुर के पुलिस कप्तान का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने यहां से जौनपुर के एसएसपी पद पर भेजे गए कुंवर अनुपम सिंह की जगह ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद सुल्तानपुर की नवागत एसपी निगम ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। कहा कि सरकार की ‘मिशन शक्ति’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। सुल्तानपुर जिले में भूमाफिया, शराब माफिया और ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सुल्तानपुर आने से पहले २०१४ बैच की आईपीएस निगम गाजियाबाद में ४७वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर तैनात थीं। औरैया में एसपी रहते हुए वे पुलिसकर्मियों द्वारा की गई ५० किलो चांदी की लूट का खुलासा करने और गोरखपुर में ट्रेनी आईपीएस एक विधायक के साथ तीखी बहस के बाद चर्चा में आई थीं।
