मुख्यपृष्ठनए समाचारबाप है या कसाई ... नशेड़ी पिता ने मासूम को खेल-खेल में...

बाप है या कसाई … नशेड़ी पिता ने मासूम को खेल-खेल में मार डाला! …फिर शव उल्टा लटकाकर गांव में घूमता रहा

-वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
हाल ही में दिल को झकझोर देने वाला मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से सामने आया था, जहां एक पिता अपने नवजात बच्चे का शव थैले में लेकर रोता-बिलखता हुआ डीएम ऑफिस पहुंचा था। वहीं अब उसी लखीमपुर से एक और घटना सामने आई है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। यहां शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे की खेल-खेल में जान ले ली।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना का अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह घटना मितौली थाना के रेवाना गांव की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश नाम का शख्स नशे की हालत में अपने सात महीने के मासूम बच्चे की पीठ पर हाथ से जोर-जोर से ठोकने लगा। इसी दौरान, सतीश ने कुर्सी पर बैठे-बैठे अपने ७ साल के बच्चे को हाथ में लेकर ऊपर की तरफ उछाल दिया। नशे की हालत में होने की वजह से आरोपी पिता सतीश अपने बच्चे को संभाल नहीं सका और लड़खड़ाकर कुर्सी समेत नीचे जमीन पर गिर पड़ा।

सनकी बाप ने शव को गांवभर में घुमाया
इसके बाद सतीश कुछ सेकंड तक अपने मासूम बच्चे को देखता रहा और फिर शव को पैर से लटकाकर गांव की गलियों में घूमने लगा। इस दौरान गांव की एक महिला ने बच्चे को देखकर उससे पूछताछ की और फिर बच्चा उससे छीन लिया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। इस बीच, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मितौली थाना पुलिस सतीश को पकड़कर साथ ले गई और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अन्य समाचार