– बांग्लादेश का दौरे पर दौरा कर रहे पाकिस्तानी मंत्री
एजेंसी / इस्लामाबाद
बांग्लादेश में बीते साल अगस्त में एक बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। भारी विरोध के बीच शेख हसीना को ढाका छोड़ना पड़ा और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से बांग्लादेश से रिश्ते सुधारने की कोशिश शुरू हुई। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और सैन्य अफसरों के ढाका के दौरों के बाद २३ अगस्त को पाक विदेश मंत्री इशाक डार बांग्लादेश पहुंचे। यह १३ वर्षों में किसी पाक विदेश मंत्री का पहला ढाका दौरा था। ऐसे में सवाल उठता है कि असीम मुनीर के अफसर और शहबाज शरीफ के मंत्री क्यों बार-बार ढाका आ रहे हैं।
ढाका विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के प्राफेसर दिलवर हुसैन कहते हैं कि संबंधों को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के जल्दबाजी के प्रयास रणनीतिक हैं। पाकिस्तान हसीना सरकार के कार्यकाल में भी संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है। अब इस्लामाबाद जियाउर्रहमान के शासनकाल की तरह ढाका से रिश्ते बेहतर करने की तरफ देख रहा है।
