मुख्यपृष्ठस्तंभगजबे है : श्राद्ध भी अब ऑनलाइन पितरों तक पहुंचा डिजिटल इंडिया?

गजबे है : श्राद्ध भी अब ऑनलाइन पितरों तक पहुंचा डिजिटल इंडिया?

उमा सिंह

पितृ पक्ष आते ही कभी घर में अलग ही माहौल बन जाता था। कौन-से पंडितजी को बुलाना है, कौन-सी सामग्री चाहिए, क्या पकवान बनेंगे और श्राद्ध की विधि वैâसी होगी। इन सब पर परिवार बैठकर चर्चा करता था। लेकिन अब जमाना डिजिटल का दौर है भाई, ऐसे में अब श्रद्धा भी शायद अपग्रेड होकर ‘ऑनलाइन’ हो गई है। अब मोबाइल उठाइए, ऐप खोलिए और पितृ पूजा का पैकेज बुक कर दीजिए। ऑनलाइन पंडितजी, ऑनलाइन पूजा, पूजा सामग्री और यहां तक कि अलग-अलग कर्मकांड के पैकेज भी उपलब्ध हैं। यानी जिस काम के लिए कभी परिवार और रिश्तेदार जुटते थे, उसकी जिम्मेदारी अब इंटरनेट संभालने लगा है।
कल यूं ही हाथ में मोबाइल लेकर रील्स देख रही थी तभी मेरी नजर एक ऐसे सोशल प्लेफॉर्म पर गई जिसे देखकर मैं थोड़ा हैरान रह गई। दरअसल, २०२६ में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धार्मिक सेवाओं के पैकेज और कीमतें दिखाई दीं। कहीं काशी में त्रिपिंडी श्राद्ध का पैकेज ८५१ रुपए में उपलब्ध बताया जा रहा है, तो कहीं गया, प्रयागराज और वाराणसी के श्राद्ध के लिए हजारों रुपए से शुरू होने वाले पैकेज पेश किए जा रहे हैं। वार्षिक श्राद्ध से लेकर त्रिपिंडी श्राद्ध और नारायण बलि तक की सेवाएं भी अलग-अलग पैकेज में मिल रही हैं। तकनीक बुरी नहीं है। वह दूर बैठे लोगों को धार्मिक आयोजन से जोड़ सकती है और सुविधा भी दे सकती है। ऑफलाइन श्रद्धा की इन ऑनलाइन सुविधाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या श्रद्धा को भी पैकेज, प्राइस और पेमेंट में बांटा जा सकता है? अब तो लगता है पितरों को याद करने के लिए भी परिवार नहीं, इंटरनेट चाहिए। बस पैकेज चुनिए, पेमेंट कीजिए और श्रद्धा ‘डिलिवरी’ हो जाएगी, कहीं ऐसा न हो, अगली बार आशीर्वाद भी ओटीपी से मिले..! गजबे है जी सब..!

अन्य समाचार