मुख्यपृष्ठखेलइंग्लैंड में अय्यर का चमत्कार

इंग्लैंड में अय्यर का चमत्कार

श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में टी२० अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बने, ६८ रन की यादगार पारी खेली।

डरहम। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बुधवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। टीम इंडिया के नए टी२० कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड की धरती पर वो ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है, जिसे महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली या रोहित शर्मा जैसा कोई भी दिग्गज कप्तान अंजाम नहीं दे सका था। चेस्टर-ली-स्ट्रीट के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए ३१ वर्षीय श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में टी२० अंतर्राष्ट्रीय मैच में अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में अपने शुरुआती विकेट बेहद जल्दी गंवा दिए थे। ऐसे नाजुक मोड़ पर कप्तान अय्यर क्रीज पर उतरे। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में न सिर्फ कप्तानी पारी खेली, बल्कि ४७ गेंदों पर ६८ रनों की कड़क पारी खेलकर विराट कोहली का साल २०१८ (कार्डिफ में ४७ रन) का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया। अब अय्यर इंग्लैंड में बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ा टी२० स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दबाव के बीच अय्यर ने बेहद संयमित होकर पहले पारी को संभाला और फिर आदिल राशिद व ल्यूक वुड जैसे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शानदार छक्के जड़े।

अन्य समाचार