मुख्यपृष्ठसमाचारडहाणू में दिनदहाड़े ज्वेलर्स के यहां लूटपाट

डहाणू में दिनदहाड़े ज्वेलर्स के यहां लूटपाट

राधेश्याम सिंह / पालघर

-फायिंरग करने के बाद लुटेरे भागे

सोमवार शाम करीब ४:३० बजे डहाणूू शहर के बिजी ईरानी रोड पर मशहूर ‘लक्ष्मी ज्वेलर्स’ गोल्ड शॉप में हथियारों के बल पर लूटपाट हुई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने फायिंरग की और दुकान से ज्वेलरी और वैâश लूट लिया, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर दुकान के सामने आए। वे दुकान में घुसे, कर्मचारियों को हथियारों से धमकाया और ज्वेलरी और वैâश लूट लिया। लूटपाट के बाद भागते समय उन्होंने फायिंरग भी की। अच्छी बात यह रही कि फायिंरग में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही डहाणू पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और लुटेरों की तलाश की जा रही है।

अन्य समाचार