मुख्यपृष्ठनए समाचारझारखंड में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण...रांची पुलिस ने...

झारखंड में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण…रांची पुलिस ने कुछ ही देर में किया बरामद

 अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची में आज विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित अमेटी यूनिवर्सिटी के बाहर से चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान के छोटे बेटे सौरभ के अपहरण की बात सामने आयी है। दरअसल यह घटना आज सोमवार शाम करीब पांच बजे की बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ता ने उनके बेटे को थार से अपहरण किया और स्काॅर्पियो पर सवार होकर चले गए।सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी।हालांकि, राहत की बात यह है कि रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सौरभ को बरामद भी कर लिया है।सौरभ की बरामदगी अरगोड़ा क्षेत्र से हुई है।इस बीच रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी के समीप से कथित रूप से अपहृत चतरा विधायक जनार्दन पासवान के छोटे पुत्र सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया है। विधायक जनार्दन पासवान ने अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की पुष्टि की है। सौरभ के अपहरण की सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। विधायक पुत्र की बरामदगी के बाद परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

अन्य समाचार