बॉलीवुड में जगह बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं है, फिर चाहे वो आम हो या खास। २०१८ में फिल्म ‘ओरू अदार लव’ में आंख मारने वाले एक सीन के वायरल होने के बाद रातोंरात ‘नेशनल क्रश’ बनी प्रिया प्रकाश वारियर के सामने उन दिनों फिल्मों की झड़ी लग गई थी। साउथ की फिल्मों में लीड रोल निभाने वाली प्रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनकर भीड़ में चुपचाप चलती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि सामने सिद्धार्थ और मनजोत नजर आ रहे हैं और प्रिया प्रकाश शरमा रही हैं। साउथ की फिल्मों में लीड रोल निभानेवाली प्रिया को जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ में एक्स्ट्रा आर्टिस्ट की भीड़ में देख पैंâस यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी जो प्रिया ने एक्स्ट्रा बनना स्वीकार किया। खैर, वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘ये जाह्नवी कपूर के रोल के लिए बेहतर रहती।’ दूसरे ने लिखा, ‘क्या प्रिया का इतना बुरा समय आ गया है?’
