मुख्यपृष्ठग्लैमरट्वीट कर कुल्हाड़ी पर पांव मारा कार्तिक आर्यन ने, फ़िल्म हुई फ्लॉप

ट्वीट कर कुल्हाड़ी पर पांव मारा कार्तिक आर्यन ने, फ़िल्म हुई फ्लॉप

हिमांशु राज़

कार्तिक आर्यन और करण जौहर की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस पर रिलीज हुई। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पहले से हिट थी। फिल्म का बजट 150 करोड़। लेकिन पहले हफ्ते सिर्फ 23-24 करोड़ आए। ट्रेड एक्सपर्ट तारण आदर्श ने चेताया था – ‘धुरंधर’ से न लड़ो। टीम ने नहीं सुना।कार्तिक ने ट्विटर पर लिखा – “हाइपरमैस्कुलिनिटी की पागलपन के बीच टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करते हुए दिखाया है।” ये ‘धुरंधर’ पर तंज था। फैंस भड़क गए। बॉयकाट ट्रेंड हुआ। लोग बोले – फिल्म पहले ही कमजोर, अब ये। कार्तिक ने पोस्ट जल्दी हटा लिया। लेकिन स्क्रीनशॉट वायरल हो गए। नेगेटिव बातें बढ़ीं। कलेक्शन और गिरा।करण जौहर ने कहा, “धुरंधर ने हमें सोचने को मजबूर किया। दूसरों के फेल पर ताली न बजाओ। ग्रेस रखो।” अनन्या पांडे संग रोमांटिक स्टोरी चली नहीं। ट्रेड सर्कल में इसे ‘पैर पर कुल्हाड़ी मारना’ कह रहे। कार्तिक की इमेज को ठेस लगी। सोशल मीडिया आजकल खतरनाक है। एक पोस्ट सब बर्बाद कर सकता है।क्या कार्तिक और धर्मा दोबारा टीम बनाएंगे? दर्शक ओटीटी का इंतजार कर रहे। ये बॉलीवुड को सबक है।

अन्य समाचार