मुख्यपृष्ठग्लैमरट्रोलर्स को कैटरीना की दो टूक... अपनी हद में रहो!

ट्रोलर्स को कैटरीना की दो टूक… अपनी हद में रहो!

मां बनने के बाद कैटटरीना कैफ के वजन पर ज्ञान बांटने वालों को शायद अब जवाब मिल गया है। हालांकि, वैâटरीना ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों ने सोशल मीडिया के ट्रोलर्स को आईना जरूर दिखा दिया। ८ अक्टूबर को लंदन में अपने सौंदर्य ब्रांड ‘के ब्यूटी’ के यूके में एक साल पूरे होने के जश्न में कैटरीना ने खूबसूरती के पैमानों और आत्मविश्वास पर खुलकर बात की। कैटरीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय है, लेकिन हर राय के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश करेंगे तो आखिर में अपने फैसले लेने की ताकत ही खो देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी में ऐसे दौर आते हैं, जब दुनिया तालियां बजाती है और ऐसे भी पल आते हैं, जब खुद को ही अपना सबसे बड़ा हौसला देना पड़ता है। यानी संदेश साफ है, ट्रोलर्स अपना काम करें ,कैटरीना अपना!

अन्य समाचार