नार्थ कोरिया के राजा यानी किम जोंग उन को कौन नहीं जानता? जोंग अपने देश से बाहर बहुत कम ही जाते हैं। उन्हें रूस और चीन के अलावा किसी और देश में जाते कम ही देखा या सुना होगा। जोंग जहां भी जाते हैं, उनके लिए खास सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। वह अपनी सुरक्षा के लिए कई सुरक्षाकर्मियों को साथ रखते हैं। जोंग जब भी किसी नेता से मिलते हैं, तो उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बता दें कि बुधवार, ३ सितंबर २०२५ को किम जोंग ने चीन की राजधानी बीजिंग में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। जिसके बाद दोनों नेताओं की मुलाकात लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, किम जोंग-उन ने अपनी चीन यात्रा के दौरान अपनी बुलेटप्रूफ ट्रेन में एक निजी शौचालय लगाया था, ताकि उनका मल वापस लाया जा सके।
दूसरों को डरानेवाला खुद क्यों डर रहा है?
रूसी पत्रकार युनावेश ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुतिन और जोंग की मुलाकात के बाद कुर्सी और मेज पर रखे चीजों को इस तरह से साफ किया गया ताकि उन पर किम का कोई निशान न रह जाए। इसको लेकर कई जानकारों ने संकेत जताया है कि किम ऐसा इसलिए करते हैं, ताकि उनकी कोई गहरी बीमारी है, जिसे वह सबसे छिपाना चाहते हैं। लेकिन ऐसा क्या है जिससे ये `तानाशाह’ इतना डरा हुआ है।
