मुख्यपृष्ठनए समाचारनई पीढ़ी के लिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी जरूरी-बिनय सिंह

नई पीढ़ी के लिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी जरूरी-बिनय सिंह

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

बीते शनिवार को कल्याणपुरी ट्रैफिक सर्किल के रोड सेफ्टी सेल द्वारा विद्या बाल भवन स्कूल, मयूर विहार फेज-III में एक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया-
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का महत्व।
कार में यात्रा करते समय सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता।
सड़क पार करने का सुरक्षित तरीका-“पहले दाए देखें, फिर बाएं देखें और पुनः दाएं देखें” नियम का पालन करते हुए ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना।
सड़क की गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने के खतरे।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले जोखिम।
यातायात नियमों का पालन करने का महत्व तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में चालान की भूमिका।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सामान्य सड़क सुरक्षा उपाय
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और परिचितों को भी सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया, ताकि सभी के लिए सुरक्षित सड़क वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

अन्य समाचार