मुख्यपृष्ठनए समाचारटाइगर तो अभी शिवसेना में है...जो वहां गए वो कुत्ते हैं!.. भास्कर...

टाइगर तो अभी शिवसेना में है…जो वहां गए वो कुत्ते हैं!.. भास्कर जाधव के बयान से शिंदे गुट फड़फड़ाया

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर शिवसेना के वरिष्ठ विधायक भास्कर जाधव ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिंदे गुट और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर लगातार चर्चाएं और खबरें पैâलाई जा रही हैं। इससे यह साबित हो गया है कि असली टाइगर अब भी असली शिवसेना में हैं। जो वहां गए हैं, वे ‘कुत्ते’ हैं।
भास्कर जाधव ने सरकार पर वारकरी समुदाय की भावनाओं से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने वारकरी समुदाय के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर लोगों को भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में सभी को धोखा देकर सत्ता हासिल कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसी की भावनाओं और मांगों का सम्मान नहीं करती। उनके अनुसार, वारकरियों के प्रति सेवा भाव होना चाहिए, लेकिन सरकार के मन में केवल सत्ता का भाव है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए भास्कर जाधव ने कहा कि सत्ता के अहंकार में मुख्यमंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं कि वे किसी को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पहले जैसी भाषा और व्यवहार नहीं रखते और अब उनका संतुलन बदल गया है। जाधव ने यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किसने किया, यह पूरे राज्य को मालूम है।

 

अन्य समाचार