मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाराष्ट्र को बिहार बना दिया है...बढ़ते अपराधों को लेकर भड़का विपक्ष... संपादक...

महाराष्ट्र को बिहार बना दिया है…बढ़ते अपराधों को लेकर भड़का विपक्ष… संपादक को विधायक की पत्नी दे रही धमकी

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून का राज कमजोर पड़ गया है और हालात ऐसे हो गए हैं कि यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस सरकार ने महाराष्ट्र को बिहार बना दिया है।
विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा के दौरान बोलते हुए जयंत पाटील ने कहा कि सदन में मंत्री मौजूद नहीं रहते, अधिकारी भी गंभीरता नहीं दिखाते और जनहित के मुद्दों पर कोई ठोस चर्चा नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास की जगह अव्यवस्था और अराजकता का माहौल दिखाई दे रहा है।
जयंत पाटील ने एक सनसनीखेज आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि एक विधायक की पत्नी कथित तौर पर एक संपादक को फोन कर धमकी दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए और अगले विधानसभा सत्र के पहले दिन यह बताया जाए कि वह विधायक कौन है, जिसकी पत्नी ने संपादक को धमकाया।

अन्य समाचार